March 5, 2026 4:16 am

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की सड़क दुर्घटना में मौत।

 

उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में नटराज चौक के पास बीती देर रात हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्‍चे उड़ गए. पुलिस ने बताया हादसा बेकाबू ट्रक के कारण हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. उन्‍होंने बताया कि रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी. इस भिड़ंत में कई लोग चपेट में आ गए. एक्‍सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उन्‍हें डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं जतिन के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है जिनका ईलाज चल रहा है।आपको बता दें कि देहरादून रोड में नटराज चौक के पास वेडिंग प्‍वाइंट में रविवार को बीजेपी नेता भगत राम कोठारी के बेटे का रिसेप्‍शन था. उत्‍तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्‍यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन भी दिल्‍ली से रिसेप्‍शन में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान वेडिंग प्‍वाइंट के बाहर खड़े वाहनों को सीमेंट से लदे एक एक ट्रक ने टक्‍कर मार दी. इसमें यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह और जतिन भी चपेट में आ गए।

त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन से उत्तराखंड क्रांति दल और उनके समर्थकों में शोक पसर गया है. वे प्रदेश के एक लोकप्रिय और सशक्त नेता थे, जो उत्तराखंड के विकास और क्षेत्रीय मुद्दों के लिए हमेशा मुखर रहते थे. पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से संयम बरतने की अपील की है और दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें