May 21, 2026 11:18 pm

गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष  बने।

 

गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष  बने गए हैं। कांग्रेस ने करन माहरा को हटाकर गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मंगलवार को एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

इससे पहले भी गोदियाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2027 से पहले कांग्रेस में नई ऊर्जा भरने की जिम्मेदारी अब गोदियाल पर रहेगी।

प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने दो अहम समितियों के प्रमुखों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी गई है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें