August 20, 2026 10:52 pm

लोहाघाट में खुलेगा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

इस मामले में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की समस्त बालिकाओं के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्पोर्ट्स कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कहा देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर ही इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह स्पोर्ट्स कॉलेज आवासीय भी होगा। जहां बालिकाओं के पढ़ने, खेलने के साथ ही आवास की सुविधा भी होगी। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में उच्चस्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे बालिकाओं को अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा आज हमारी बालिकाएं अपने खेल से राज्य व देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में यह बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज उनके लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यहां छात्राओं को सन्तुलित भोजन, आवास, खेल किट्स, कॉलेज यूनीफार्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं लेखन-सामग्री, पुस्तकालय तथा चिकित्सा सहायता आदि निःशुक प्राप्त होंगी। यहां पर सभी प्रकार के खेल, शिक्षा और उच्चकोटि की सुविधाएं भी छात्राओं को मिलेंगी और भविष्य में बालिकाओं को अपनी प्रतिभा को आगे लाना

 

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें