May 22, 2026 3:13 am

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता।

देहरादून, 31 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर देहरादून के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाट काली मंदिर, दरबार साहिब, मानक सिद्ध मंदिर व कुर्मांचल भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर और में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की हवन यज्ञ किया और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।


टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, रेणू बिष्ट, विनोद चमोली, सुरेश चौहान, संजय डोभाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, विश्वास डाबर, डॉ देवेंद्र भसीन सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें