May 22, 2026 11:35 pm

ज़ोर शोर से चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान।

 

सल्ट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सल्ट के मानिला मंडल पहुंचे। यहां उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ली। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का कीर्तमान स्थापित रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक महेश जीना ने उनका स्वागत किया। सबोली स्थित विधायक आवास में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा एक संवैधानिक व्यवस्था के तहत हर छह साल में कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान चलाती है। लोगों में जोश भरकर अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य है।

संचालन जिला महामंत्री पूरन रजवार ने किया। यहां मंडल अध्यक्ष मानिला नरेंद्र सिंह, सल्ट सुजीत सिंह चौधरी, स्याल्दे कुंदन लाल, चित्रकूट कैलाश लखेड़ा, मछोड़ गुड्डी देवी, विक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, नरेंद्र भंडारी, देवी दत्त शर्मा, संजय सत्यवली, कुंदन बिष्ट, रमेश कांडपाल, पूरन सिंह, प्रदीप मावड़ी, हरीश बंगारी, खीम सिंह, हरी राम आर्या आदि थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें