May 22, 2026 11:19 am

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में सेना का कैप्टन शहीद 

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में सेना का कैप्टन शहीद

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा जिले में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड में सेना का एक कैप्‍टन शहीद हो गया जबकि चार आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड में एक नागरिक के घायल होने की भी खबर है।

सुरक्षा बलों को डोडा जिले के शिवगढ-अस्‍सार इलाके में कुछ आंतकवादियों के छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया था। इस दौरान वहां मौजूद आंतकव‍ादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हो गई। दोनो से ओर की गई गोलीबारी में सेना के कैप्‍टन दीपक सिंह बुरी त

रह जख्‍मी हो गए। उन्‍हें तुरंत सेना के अस्‍पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस बीच मुठभेड स्‍थल से चार शव बरामद किए गए है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये मारे गए आतंकवादियों के है। इलाके में अन्‍य आतंकवादियो के भी छिपे होने की आशंका को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें