March 2, 2026 4:50 pm

रूद्रपुर गांधी मैदान में लगे राष्ट्रीय सरस मेला 2024 में जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।

 

जनपद ऊधम सिंह के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला 2024 में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीयों से लिखा गया जय श्री राम के दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।


इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सरस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने सम्मानित किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जहां संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री गणेश जोशी ने लोगों से 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण तथा दीप जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 21 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कजाखिस्तान के अस्थाना में आयोजित हुई एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाने के लिए रुद्रपुर निवासी डिम्पल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें