अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि बजट भाषण 2024- 25 में प्रदेश के विकास को समर्पित विभिन्न महत्वपूर्ण उल्लेखित संतृप्तीकरण बिंदुओं पर सभी विभाग प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने यूकाडा के अधिकारियो को प्रदेश के समस्त जनपदों में हवाई सम्पर्क सैचुरेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही पर्यटन के लिहाज से प्रदेश भर में महत्वपूर्ण 25 स्थानों को चयनित कर उन्हें भी हेली सेवा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा प्रदेश में असुरक्षित पुलों का अतिशीघ्र जीर्णोद्वार कराया जाए। साथ ही ऐसे सभी पुलो के निर्माण हेतु 1 महीने में डीपीआर बनाई जाए। विभिन्न स्थानों पर नदी के ऊपर से आवागमन हेतु संचालित समस्त असुरक्षित ट्रालियों को भी हटाकर वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त सरकारी विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर की आपूर्ति पूर्ण की जाए। जिसके बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कृषि, उद्यान एवं वन विभाग के अन्तर्गत बायो-फैन्सिंग सैचुरेशन पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने कहा प्रदेश में समस्त जनपद मुख्यालय एवं 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में पुस्तकालय की स्थापना की जाए एवं जिन क्षेत्र में पुस्तकालय का निर्माण हो चुका है, उनका रख रखाव बेहतर तरीके से किया जाए।











