March 2, 2026 11:20 am

राजधानी के जाखन में युवक ने लगाई फांसी।।

 

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड जाखन में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक़ थाना राजपुर को सूचना मिली कि जाखन क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौकेराजधानी  पर पहुंचा, मौके पर मृतक युवक की पहचान अंशु पुत्र स्व०रिकी मेशी, उम्र 19 वर्ष निवासी विवेक विहार, भाग 2 कृष्णा नगर, जाखन, राजपुर के रूप में हुई। मौके पर परिजनों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा गया, मृतक के संबंध में जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त नशे का आदी था तथा पूर्व में चोरी के आरोप में भी जेल जा चुका था।

मृतक अपनी मां व बहनों के साथ उक्त मकान में किराए पर रहता था। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें