January 15, 2026 2:44 pm

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की शिष्टाचार भेंट।

 प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से केन्द्रीय रेशम बोर्ड (वस्त्र मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में रेशम विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं के लिए धनराशि अनुमोदित करने का अनुरोध किया गया। जिनका विवरण निम्नानुसार है। जनपद देहरादून में ₹199.22 लाख से पोस्ट कोकून सेक्टर का सुदृढ़ीकरण का कार्य। देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में ₹509.65 लाख से ओक टसर विकास परियोजना का कार्य। जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में शहतूती रेशम के विकास हेतु 06 कलस्टर एवं जनपद बागेश्वर में मूंगा रेशम विकास (वन्या क्षेत्र) में ₹13.19 (करोड) से कलस्टर निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने करने का आग्रह किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराया कि रेशम विभाग द्वारा सिल्क पार्क, देहरादून में रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से “रेशम घर” का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आगामी माह में सिल्क एक्सपो भी लगाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न राज्यों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस कार्यक्रम से दून सिल्क को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा रेशम किसानों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। मंत्री जोशी ने सितम्बर माह में “सिल्क एक्सपो” तथा “रेशम घर” के उद्घाटन हेतु केंद्रीय मंत्री से समय प्रदान करने का आग्रह भी किया।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें