March 2, 2026 12:37 pm

देहरादून में दर्दनाक हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत।

 

आज देहरादून में फ्लाईओवर के पास सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया।
हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में  और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था।
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी बड़कोट थाने में तैनात एएसआई महिला दरोगा कांता थापा अपनी सहयोगी महिला कांस्टेबल शकुंतला के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के लिए देहरादून से हरिद्वार जा रही थी, तभी  फ्लाईओवर पर पीछे आ रही बेक़ाबू प्राइवेट वोल्वो बस ने स्कूटी सवार पुलिस कर्मियों को जबरदस्त टक्कर मारी,जिससे महिला दरोगा बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई, इस दुर्घटना में ASI महिला दरोगा कांता थापा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जबकि इस दुर्घटना में स्कूटी चालक महिला कांस्टेबल शकुंतला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार के लिए नजदीकी कनिष्क अस्पताल पहुंचाया गया।


इस दुर्घटना के संबंध में नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार लापरवाही से बस चलाने वाले वोल्वो चालक का अभी कोई अता-पता नहीं है. हालांकि देहरादून की इस वॉल्वो बस को पुलिस ने अपनी कब्ज़े में ले लिया हैं.
पुलिस के अनुसार शनिवार 20 जुलाई 2024 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया हैं. सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची,मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला ASI कांता थापा और देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला,जिनकी कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार लगी थी. दोनों महिला कर्मचारी शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रहे थे.इसी दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर UK07 PA 6999  के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी,जिससे स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गए. और ASI कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.वही दुर्घटना में महिला कॉन्स्टेबल शकुंतला को भी चोटे आई है,जिन्हें उपचार के लिए कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया. मृतका कांता थापा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेसन अस्पताल भिजवा गया है.वही घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा हैं. डॉक्टरों द्वारा उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई हैं..

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें