April 17, 2026 9:50 am

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित हिन्दू नैशनल इण्टर कॉलेज प्रांगण में 28 अप्रैल से 5 मई 2024 तक श्री राम कथा यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा वाचक संत प्रवर विजय कोशल महाराज (वृन्दावन) के श्री मुख से कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभु श्री राम से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत भारत गिरी, समिति अध्यक्ष रामकुमार, मनोहर लाल जुयाल, अवतार जुयाल, भाजपा वरिष्ठ नेता विनय गोयल, अमर जिंदल, संचालन गोविंद मोहन सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें