March 3, 2026 2:05 pm

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा की “मर्यादा पुरुषोत्तम” भगवान श्रीराम का जीवन हमें उनके महान आदर्शों तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है।

राज्यपाल ने कहा की यह हम सबके लिए परम सौभाग्य का समय है कि सदियों के लम्बे इंतज़ार के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सिर्फ भारतवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए अद्वितीय आदर्श हैं। राज्यपाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें