हरिद्वार में सोशल एण्ड मोटिवेशनल -ग्रुप के तत्वावधान में भव्य साहित्य और कला का आयोजन हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता श्रीमती ममता सिंह जी ने की । इस अवसर पर कई कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।इस अवसर पर कई कलाकारों द्वारा मन को मोहने वाले नृत्य प्रस्तुत किए गए। इनमे सुश्री ईप्सिता के द्वारा किया गया नृत्य अद्भुत और अप्रतिम रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में देश के जाने माने साहित्यकारों ने शिरकत की थी जिनकी पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती मोहिनी झा,श्रीमती रजनी रंजना, ममता सिंह, इन्द्राणी जी, ममता झा आदि महनीयं रचनाकारों के पुस्तकों का विमोचन हुआ। साथ ही विविध साहित्यकारों को अनेक प्रकार के सम्मान से नवाजा गया। उनमें मुख्य है- ममता सिंह, आ. ममता झा, आरती झा, कमल धीमजा, दीपा शेखर झा, डॉ रजनी दुर्गेश, डॉ रूपा झा आदि।












