March 4, 2026 3:24 pm

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज

देहरादून: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वो कल से हरिद्वार में संत समाज के साथ बैठक और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। आज उन्होंने पिथौरागढ़ और देहरादून के विकासनगर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाएं की। पिथौड़ागढ़ में हुई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई घोटाले किए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में न केवल देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि विश्व के पटल पर भी देश का नाम रौशन हो रहा है। आपको बता दें कि कल पांच अप्रैल को हरिद्वार में जे पी नड्डा का रोड शो होगा जिसमे वो साधु संतों के साथ भी बैठक करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें