March 7, 2026 12:45 pm

भाजपा चुनाव संचालन समिति ने 5 सीटों के लिए भेजे 55 दावेदारों के नाम

भाजपा चुनाव संचालन समिति ने 5 सीटों के लिए भेजे 55 दावेदारों के नाम

भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने आज सभी 5 लोकसभा सीटों के लिए 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं ।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । जिसमे स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा ।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलुनी पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें