March 2, 2026 12:58 pm

मातृ शक्ति का सम्मान कर धामी कर रहे है महिला प्रधान राज्य की कल्पना को साकार: भट्ट

 भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह से सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य मे ब्यूरोक्रेसी और सार्वजनिक जीवन मे मातृशक्ति को तरजीह दे रहे हैं उससे साफ है कि राज्य महिला सम्मान, सुरक्षा और महिला प्रधान वाले राज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा मे अग्रसर है।

भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी में महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिलों में भी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, मुख्य विकास अधिकारी के पदों पर महिला अधिकारियों को कमान देकर एक लंबी लकीर खींच रहे है जिसके महिला हित मे सुखद और दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे।

उन्होंने कहा कि यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने से पहले राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव की जिम्मेदारी आईएएस राधा रतूड़ी को सौंपते हुए देवभूमि से मातृशक्ति सम्मान का बड़ा संदेश दिया है। नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर राज्य में महिला अधिकारी की ताजपोशी भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नारी सशक्त भारत की परिकल्पना पर खरा उतर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य के 7 से ज्यादा जनपदों में महिला सशक्तिकरण और सम्मान को लेकर मातृ शक्ति वंदन महोत्सव में प्रतिभाग कर महिलाओं की राज्य के विकास में अहम भागीदारी का संदेश जन जन तक पहुंचाया है। यह कार्यक्रम अभी जारी हैं। इसके अलावा राज्य की महिलाओं को नौकरी-पेशे में 30 फीसद आरक्षण देकर मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही नारी शक्ति सम्मान पर बड़ा निर्णय ले लिया था। मुख्यमंत्री धामी ने आज नौकरशाही के सबसे बड़े पद पर राज्य गठन के 23 साल बाद पहली बार मुख्य सचिव की जिम्मेदारी वरिष्ठ महिला अधिकारी आईएएस राधा रतूड़ी को सौंपी है। सरकार का यह निर्णय भी महिलाओं को सशक्त और सम्मान से जुड़ा है। इसके पीछे सरकार ने दो फरवरी को यूसीसी के ड्राफ्ट आने और उस पर होने वाले फैसले को लेकर भी अपनी मंशा साफ कर दी है।

सरकार ने यूसीसी कानून में महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किए गया है। अब यूसीसी राज्य में लागू होने जा रहा है तो इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी बड़ी है। ऐसे में राज्य सरकार ने यूसीसी कानून लागू करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विचारधारा पर अनुकूल बैठने, राज्य की रीति-नीति से वाकिफ महिला अफसर को नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर स्थापित कर देवभूमि से पूरे देश में बड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान और सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता मे है। आज महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे आज राज्य मे मातृ शक्ति लखपति दीदी जैसी योजनाओं के बदौलत लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा को इस सकारात्मक सोच का निशिचित रूप से लाभ मिल रहा है और आगामी लोस चुनाव मे उसे मातृ शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें