April 17, 2026 10:40 am

बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश और बर्फबारी।

बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश और बर्फबारी।

प्रदेश में बीते दो महीनों से बारिश नहीं हुई है। जिस कारण प्रदेशभर में सूखी ठंड सता रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने अच्छी जानकारी दी है जो लोगों और किसानों के लिए काफी लाभप्रद है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

देहरादून समेत कई इलाकों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज से ही प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। अगर जानकारी सटीक साबित हुई तो देहरादून के कई इलाकों में शाम तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

कड़ाके की ठंड से बढेगी ठिठुरन

प्रदेश में काफी समय से बारिश ना होने के कारण बीते कुछ समय से प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला लोगों को परेशान कर रहा है। लेकिन बारिश और बर्फबारी होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिस से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कहां होगी बारिश और बर्फबारी

ये भी पढ़ें:   प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने के लिए माँ गंगा की आरती कर प्रार्थना की।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने के कारण मंगलवार को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिस से न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें