March 2, 2026 3:50 pm

मसूरी विधानसभा में 29 मार्च को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विशाल रैली का भी होगा आयोजन।

देहरादून, 26 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून विहार के राधा कृष्ण मंदिर तथा जाखन वार्ड में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर तथा विशाल रैली की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान राज्य सरकार सफलतम 03 वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य बना, जिससे प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। इसके अलावा, सख्त भू-कानून भी जनभावनाओं के अनुरूप लागू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जो राज्य की खेल क्षमताओं को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम जनता को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ भी मौके पर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह आयोजन जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सहायक बनेगा।
इस अवसर पर पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, जेपी डिमरी, अनुज शर्मा, निशा शर्मा,भावना बिष्ट, रेखा रावत, पूनम रावत, मीना पंवार,चमन रावत, पूर्व पार्षद कमल थापा, वरुण क्षेत्री, जगदीश लखेड़ा, जीवन थापा, गौरव कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें