April 30, 2026 7:09 pm

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, दी होली की शुभकामनाएं।

 

देहरादून, 12 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली पर्व के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।


कैबिनेट मंत्री ने ओएनजीसी तेल भवन में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिया। इसके बाद, उन्होंने बल्लूपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान द्वारा आयोजित होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश में महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व मातृशक्ति कर रही है, राष्ट्रपति महिला हैं, उत्तराखंड की मुख्य सचिव भी महिला हैं, और राज्य निर्माण में भी महिलाओं का अहम योगदान रहा है।उन्होंने सभी से होली के अवसर पर अपने अंदर की बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, विनय गोयल, आदित्या चौहान, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पीटीआर शमशेर बिष्ट, अध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ संदीप कुमार, पार्षद नंदनी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें