शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने उठाए सख्त कदम।
जिले में आए दिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद अंतर्गत होटल हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की अनुमती को निरस्त कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए इनोवा सड़क दुर्घटना में 6 छात्र छात्राओं की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मामला भी ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ा था। ऐसे में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने 24 घंटे बार संचालन की अनुमती को निरस्त करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि वर्तमान डीएम के कार्यभार ग्रylहण करने से पूर्व की आबाकारी आयुक्त द्वारा 27 अगस्त 2024 को हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की संस्तुति प्रदान की गई थी, जिसे वर्तमान डीएम की संस्तुति पर निरस्त कर दिया गया है, जो कि अब निर्धारित समयावधि रात्रि 11 बजे तक ही संचालित होगा।












