भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 जुलाई, 2024 को जा दिनांक 1 अगस्त गुरूवार को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 1.08.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते जहां प्रदेश की अनेकों सड़के बंद हो गई हैं। वहीं बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में भी खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा 1 अगस्त को भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी घोषित की गई है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र गुरुवार 1.08.2024 को बन्द रहेंगे।











