January 15, 2026 1:38 pm

सिक्किम में फंसे 15 विदेशियों सहित लगभग 2,000 पर्यटकों को निकालने में बाधा

सिक्किम में, खराब मौसम के कारण भूस्खलन के बाद मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे 15 विदेशियों सहित लगभग 2,000 पर्यटकों को निकालने में बाधा आई है। फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालने के आज प्रयास किए गए लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध होने के कारण यह काम नहीं हो पाया। मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि सभी फंसे हुए पर्यटकों को होटलों में सुरक्षित रखा गया है और मौसम की स्थिति अनुकूल होने पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएगी।

इस बीच, राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित मंगन जिले में सुविधाओं की बहाली के सभी उपाये किये जा रहे हैं। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लोअर झुशिंग और रालक वार्डों में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लगभग 10 परिवारों को उनकी सुरक्षा के लिए अस्थायी आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है।

राज्य में लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और मंगन जिले में लगभग 2,000 पर्यटक फंसे हुए हैं।   भारी बारिश से राज्य की कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने के लिए तत्काल प्रयास कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें