April 17, 2026 11:59 am

चिलचिलाती गर्मी में सामाजिक संगठनों द्वारा बंटने लगी छबील

रविवार दिनाक 12 मई को सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी द्वारा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर छबील का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मीठे शरबत का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक समिति के गणमान्य अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, कॉलोनी के सचिव सुधीर मेहता एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया जिसमें तकरीबन 1500 से अधिक लोगों को मीठे शरबत का वितरण किया गया।

 आज सुबह से ही कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी के मुख्य द्वार पर टेंट लगाकर सहस्त्र धारा मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले सभी पर्यटकों को राहगीरों को बुजुर्गों को बच्चों को विनम्र आग्रह कर रोक कर ठंडे पानी का शरबत पिलाने का कार्य किया। कॉलोनी के गणमान्य सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से सहयोग कर भयंकर गर्मी मे जनसामान्य को राहत दिलाने के उद्देश्य से द्रोण वाटिका सोसायटी के मुख्य द्वार पर पर छबील लगाकर शर्बत पिलाने का कार्य किया।

द्रोण वाटिका कॉलोनी लगभग एक दशक से अधिक समय से कॉलोनी के हितों के साथ-साथ समाज के हितों पर भी काम करते आई है।स्वास्थ् जागरूकता संदेश /कोरोना महामारी के समय कॉलोनी के सदस्यों द्वारा धन इकट्ठा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया था। समय-समय पर कॉलोनी के सौंदरीकरण एवं वृक्षारोपण का वृहद आयोजन के साथ साथ कॉलोनी में साफ सफाई के लिए समय-समय पर विशेष अभियान के साथ-साथ मानव मूल्य के हितों की रक्षा के लिए भी सोसाइटी बढ़-चढ़कर आगे आई है ।स्थानीय स्तर पर भी जनहित के कार्य करने में द्रोण वाटिका सोसायटी को कई बार जन सामान्य के मंच से उसके कार्य को सराहा गया है। इस सोसाइटी में रहना शहर वासियों के लिए एक सम्मान का विषय भी है छबील पिलाने के इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सचिव एवं पूरी कार्यकारिणी ने सक्रियता से भाग लिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव सचिव सुधीर मेहता के साथ-साथ मुकेश वर्मा अमित अग्रवाल ,अखिलेश गुप्ता ,मनीष अरोड़ा ,चेतन रावत ,रविंद्र कुमार जोशी, डॉक्टर दिनेश जोशी, राजेंद्र काला,एसपी खाती, डॉक्टर राकेश रंजन, ध्रुव अरोड़ा, दीपिका मेहता, रेनू नागर, दीप्ति अरोड़ा, आशी , प्रियंका सिंह राखी अग्रवाल, ध्रुव अरोरा युवराज अरोड़ा अभिनव शाह सहित कॉलोनी के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे*

 

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें