April 23, 2026 6:23 pm

प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तराखंड महिला मोर्चा के 12 सदस्सीय दल हरियाणा पहुंचा

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा के महिला पदाधिकारी करेंगी प्रचार प्रसार

प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तराखंड महिला मोर्चा के 12 सदस्सीय दल हरियाणा पहुंचा

भाजपा को मिल रहा है अपार समर्थन, तीसरी बार केंद्र में भाजपा बनाएगी सरकार :आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

 देहरादून: हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए उत्तराखंड महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 12 पदाधिकारियों एक दल हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए जा चुका है उनका कहना भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता लगातार दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

भाजपा का दूसरा दल 11 मई को हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना होगा। जिसमें भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिस तरह से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोप गई है ऐसे में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ।

उनका कहना है कि अभी तक लोकसभा के तीन चरण का मतदान हो चुके हैं मतदाताओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति रहा है। ऐसे में एक बार फिर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है उत्तराखंड के महिला मोर्चा ने लगातार प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल रखा है।

उनका कहना है कि एक-एक कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुटा हुआ है जिस तरह से केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं उसका लाभ आम लोगों को मिला है।

ऐसे में आम लोगों का रुझान भाजपा के प्रति देखने को मिल रहा है क्योंकि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों का जिक्र किया था उसको पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के मान सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम किया है ऐसे में भाजपा एक बार फिर से जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी ।

उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों में अपार जन समर्थन मिल रहा है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित है एक बार फिर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में जाने वाले उत्तराखंड महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल है उमा जोशी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शैली फुटेला, सहसंयोजक कुमाऊं विनीता फर्त्याल सहसंयोजक कुमाऊं शामिल है

अनु कक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ,रीता चमोली प्रदेश मंत्री, शकुंतला देवलाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी, रंजना चतुर्वेदी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, रचिता ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, मीना गैरोला जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कृष्णा तोमर जिला महिला मोर्चा देहरादून ग्रामीण, प्रतिभा चौहान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुड़की ,जयंती पटवाल पूर्व गढ़वाल संयोजक दल में शामिल है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें