April 18, 2026 12:21 am

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

 

राज्य में पिथौरागढ़ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि हादसा एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सूचना के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में  8 लोग सवार थे, जो गहरी खाई में जा गिरी जिसमे मौके पर चार लोगों की मौत हो गई। SDRF ने वाहन से चार घायलों को रेस्क्यू किया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से बातचीत कर घटना में मृत चार लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:

  1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
  2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
  3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
  4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें