March 4, 2026 9:25 pm

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के मुखी बाबा तरसेम सिंह जी की हत्या से सिख समाज शोक की लहर…

 नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के मुखी बाबा तरसेम सिंह जी की हत्या से सिख समाज शोक की लहर…

यूनाइटेड सिख फेडरेशन, उत्तराखंड के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के मुखी तरसेम सिंह जी की गोली मारकर हत्या की घटना अत्यंत दुखद है बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा के प्रमुख थे। आपको बता दें कि दो बाइक सवार बदमाशों ने AK 47 से उन पर फायरिंग कर दी जिसकी वजह से गोलियां लगने से वो गंभीर रूप से घायल हुए थे और अस्पताल पहुंचे तक उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोलती है उत्तराखंड में लगातार लूट और हत्याओं की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, धार्मिक स्तर पर बाबा तरसेम सिंह जी ऊंची शख्सियत के मालिक थे उनका सारा जीवन जनसेवा में समर्पित था, देश विदेश में उनके लाखों की तादाद में अनुयाई थे, उत्तराखंड पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, उत्तराखंड में पुलिस का इकबाल लगातार धराशाही होता जा रहा है, चुनावी माहौल के दौरान पूरी तरह से पुलिस सतर्क रहती है उसके बावजूद इस प्रकार की घटना अत्यंत निंदनीय है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सिंह बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड की हाई कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

3
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें